हैकर्स (सांकेतिक चित्र) 
देश/विदेश

अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड सिस्टम पर साइबर हमला

क महीने पहले सिस्टम के अपग्रेड के दौरान हैकिंग का पता चला

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम ‘क्लाउड वन’ पर हैकरों ने सेंध लगाई है। इसमें एयर डिफेंस रडार, लड़ाकू विमान, मिसाइल, सैन्य उपकरण और कर्मियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां मौजूद हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले सिस्टम के अपग्रेड के दौरान हैकिंग का पता चला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी साइबर कमांड जांच कर रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन है और क्या कोई गोपनीय डेटा चोरी हुआ है। 2017 में शुरू किए गए क्लाउड वन में माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और गूगल की क्लाउड सेवाओं का इस्तेमाल होता है। यह उत्तरी अमेरिका के एयर डिफेंस रडार से मिली सूचनाएं और दुनिया भर के 200 से अधिक सैन्य ठिकानों पर रखे बम-मिसाइलों का ब्योरा संभालता है। हैकिंग के बाद पुराने सैन्य एप्लिकेशन को क्लाउड वन पर स्थानांतरित करने और मौजूदा सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रक्रिया रोक दी गई। कुछ उपयोगकर्ताओं के प्रशासनिक अधिकार भी वापस ले लिए गए हैं। वायुसेना ने सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।

SCROLL FOR NEXT