कोल्ड स्टोरेज कक्षों की निगरानी और नियंत्रण प्रणाली साइबर हमले से प्रभावित हुई 
देश/विदेश

फ्रांस के कई क्षेत्रीय ब्लड बैंकों पर साइबर हमला

कोल्ड स्टोरेज कक्षों की निगरानी और नियंत्रण प्रणाली साइबर हमले से प्रभावित हुई

Bharat Paswan

पेरिस : फ्रांस के कई क्षेत्रीय ब्लड बैंकों पर 2 नवंबर को साइबर हमला हुआ। हालांकि, इस घटना में रक्त भंडारण केंद्रों में रखे रक्त उत्पादों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, फ्रेंच ब्लड एस्टैब्लिशमेंट (ईएफएस) की कई क्षेत्रीय इकाइयों के कोल्ड स्टोरेज कक्षों की निगरानी और नियंत्रण प्रणाली साइबर हमले से प्रभावित हुई। हालांकि, निगरानी और अलार्म व्यवस्था तथा तत्काल एहतियाती कदमों के कारण रक्त आपूर्ति सुरक्षित रही।मंत्रालय ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। हमले के तरीके, प्रभावित उपकरणों और सेवाओं को सुरक्षित रूप से बहाल करने की प्रक्रिया की जांच जारी है। यह घटना यूरोप के आठ देशों में सोमवार को हुए साइबर हमलों के बाद सामने आई है। उन हमलों में हैकरों ने दुकानों के रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था से छेड़छाड़ की थी, जिससे बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ खराब हो गए थे।

SCROLL FOR NEXT