अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 
देश/विदेश

अमेरिकियों की छंटनी करने वाली कंपनियों पर H-1B को लेकर सख्ती

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा छंटनी करने के बाद H-1B कर्मचारियों की मांग करने वाली कंपनियों की कड़ी जांच की जाएगी

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद H-1B कर्मचारियों की मांग करने वाली कंपनियों की कड़ी जांच की जाएगी। ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम की निगरानी और सख्त करने के लिए नए कदम उठाए हैं। वेंस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने के तरीके तलाश रही है, जहां कंपनियां कर्मचारियों की कमी का दावा करते हुए अमेरिका में अपने कर्मचारियों की छंटनी करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई कंपनी एच-1बी कर्मचारियों की जरूरत बताती है, लेकिन उसके रिकॉर्ड में हजारों अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी सामने आती है तो यह उचित नहीं है।

एच-1बी कार्यक्रम का उद्देश्य अमेरिकी कर्मचारियों को कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों से बदलना नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले कुशल कर्मचारियों को आकर्षित करना है। वेंस ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था में धोखाधड़ी की जांच की है और इसी आधार पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT