देश/विदेश

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए माकपा ने चलाया अर्थ संग्रह अभियान

Khodija Khatun (Rabia)

नागराकाटा : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सीपीआईएम एरिया कमिटी की पहल पर रविवार को बानरहाट बाजार क्षेत्र में अर्थ संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार के आम लोगों और व्यापारियों से नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र की गई।आयोजकों ने बताया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में नेपाल के प्रभावित परिवारों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीपीआईएम एरिया कमिटी के दीपक कुंडू तथा लोकल कमिटी के बुबई राह, संजय दास और गोपाल शर्मा ने किया।

अभियान के दौरान नेताओं ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और लोगों से राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मानवीय संवेदना के साथ प्रभावित लोगों की मदद करना जरूरी है।आयोजकों के अनुसार, अभियान के दौरान एकत्रित राशि जिला कमिटी को भेजी जाएगी। इसके बाद राज्य कमिटी के माध्यम से राशि नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत के रूप में प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि आपदा की घड़ी में सीमा की दूरी से ऊपर उठकर एक-दूसरे की सहायता करना मानवीय जिम्मेदारी है।

SCROLL FOR NEXT