नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 23 दहशतगर्तों को आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी करते हुए UAPA के तहत इन 23 नामों की सूची जारी की है। इन सभी का नाम UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है। सूची में मुफ्ती मोहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर, मोहम्मद मुसादिक जैसे दहशतगर्तों के नाम शामिल है। बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर आतंकी पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे हैं। UAPA के तहत इन्हें आतंकी घोषित किए जाने के बाद अब इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करना आसान होगा।
4 जुलाई को गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट में मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास को आतंकी घोषित किया गया है। इलियास जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। गजट के अनुसार वह अभी रावलकोट में रह रहा है। इलियास आतंकियों की भर्ती, ट्रेनिंग, उन्हें हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने के काम में लगा रहा है।
इन सभी 23 आतंकवादियों की सूचीः
मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास
मोहम्मद मुसादिक उर्फ डॉक्टर उर्फ अब्दुल मनन
मुफ्ती मोहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद
हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रार
अब्दुल्ला जेहादी उर्फ शाहनवाज
फिरदौस अहमद भट
गुलाम फरीद उर्फ गुलशन
हारून राशिद गनाई उर्फ शुनू
बिलाल अहमद मीर, उर्फ अहमद भाई
आबिद कयूम लोन
नजीर अहमद गुज्जर उर्फ मुनाजिल
अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिर अब्दुल
अशफाक अहमद
हाफिज खालिद वालीद उर्फ हाफिज खालिद नाइक
मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की उर्फ मौलाना इणदाद
मौलाना सैफुल्लाह खालिद उर्फ वलियुल
मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा
मौलाना यूसुफ ताईबी उर्फ मोहम्मद यूसुफ
ओवैस फारूज उर्फ ओवैस अहमद मीर
कारी याकूब शेख उर्फ कारी मोहम्मद याकूब शेख
राणा इफ्तिखार उर्फ राणा वलीद
वसीम नूर जाट उर्फ कारी वसीम
मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद