कार्यक्रम में चुटकुला पेश करते ट्रंप का भेष धारण किया कलाकार 
देश/विदेश

मीडिया डिनर में कार्नी, ट्रूडो और ट्रंप पर कॉमेडियन ने ली चुटकी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वार्षिक संसदीय प्रेस गैलरी रात्रिभोज में हास्य कलाकारों के साथ मंच साझा किया

Bharat Paswan

ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को वार्षिक संसदीय प्रेस गैलरी रात्रिभोज में हास्य कलाकारों के साथ मंच साझा किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर व्यंग्य कसे। इस दौरान एक कलाकार ट्रंप, जबकि दूसरे ने कार्नी का रूप धारण किया। कार्नी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘मैं आपातकालीन हास्य बटन दबा रहा हूं।’’ इसके बाद कलाकार मार्क मैकिनी उनके रूप में और मार्क क्रिच ट्रंप की नकल करते हुए मंच पर पहुंचे। क्रिच ने ट्रंप के अंदाज में हाथ मिलाने की नकल भी की। कार्नी ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस की सुनहरी सजावट पर तंज कसते हुए कहा कि वहां नए इंटीरियर डिजाइनर के साथ अकेले जाने का अनुभव भी उन्हें मिला है। कार्यक्रम में विपक्षी नेता पियरे पोइलिव्रे ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और गायिका कैटी पेरी के रिश्ते पर टिप्पणी की, जिसकी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। वहीं, गवर्नर जनरल लुईस आर्बर ने कार्नी की विदेश यात्राओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह ओटावा को छोड़कर हर जगह मौजूद रहते हैं।

SCROLL FOR NEXT