सजा को लेकर कोर्ट में सुनवाई 
देश/विदेश

जासूसी के आरोप में चीनी अधिकारी को मौत की सजा

राष्ट्रीय गोपनीयता की श्रेणी में आने वाली 35 जानकारियां साझा कीं, जिसके बदले उसे 10 लाख युआन (करीब 1.5 लाख डॉलर) से अधिक मिले।

Bharat Paswan

बीजिंग : चीन में एक अधिकारी को विदेशी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। ‘गोल्ड वॉल प्रेस’ के अनुसार, अधिकारी का उपनाम मा है। विदेश में तैनाती के दौरान एक विदेशी एजेंसी ने उसे अपने लिए काम करने के लिए तैयार किया था। मा ने गोपनीयता और वफादारी से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और उसे मासिक भुगतान किया जाता था। उसने राष्ट्रीय गोपनीयता की श्रेणी में आने वाली 35 जानकारियां साझा कीं, जिसके बदले उसे 10 लाख युआन (करीब 1.5 लाख डॉलर) से अधिक मिले। एजेंसी के एक सदस्य ने चीनी भाषा सीखने में रुचि दिखाकर उससे संपर्क बढ़ाया था। बाद में उसे पहले साझा की गई सूचनाओं का खुलासा करने की धमकी देकर सहयोग जारी रखने को मजबूर किया गया। हालांकि, चीन ने संबंधित देश, सजा सुनाए जाने की तारीख और स्थान का खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सजा पर अमल हुआ है या नहीं।

SCROLL FOR NEXT