बीजिंग : चीन ने यूरोपीय संघ (ईयू) से आयातित रासायनिक यौगिक पी-नाइट्रोटोल्यून पर शनिवार को एंटी-डंपिंग जांच शुरू की। इस रसायन का इस्तेमाल रंगों और दवाइयों के निर्माण में किया जाता है। चीन और ईयू के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि घरेलू उद्योग की शिकायत के बाद यह जांच शुरू की गई है। मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती साक्ष्यों से पता चला है कि 2022 से 2025 के बीच ईयू से आयातित पी-नाइट्रोटोल्यून की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 60 प्रतिशत की गिरावट आई है। हाल के महीनों में चीन और ईयू के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने या पाबंदियों पर विचार कर रहे हैं।