ताइपे : चीन ने नवंबर की शुरुआत में पश्चिमी प्रशांत महासागर और ताइवान के आसपास बिना किसी आधिकारिक घोषणा के बड़ा सैन्य अभ्यास किया। ताइवान के अधिकारियों ने इसे क्षेत्रीय देशों पर दबाव बनाने की रणनीति बताते हुए 'मौन धमकी' करार दिया है। ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान चीन की नौसेना और तटरक्षक बल के 100 से अधिक जहाज क्षेत्र में तैनात थे। अभ्यास में ताइवान सहित सैन्य ठिकानों और शहरों पर काल्पनिक हमलों का अभ्यास भी किया गया।
अधिकारी के अनुसार, यह तैनाती चीन के पिछले बड़े सैन्य अभ्यास 'जस्टिस मिशन 2025' से भी व्यापक थी। इसमें पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी थिएटर कमांड की नौसैनिक इकाइयों ने समन्वित रूप से हिस्सा लिया। ताइवान के रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने भी पश्चिमी प्रशांत में चीन की सैन्य गतिविधियों की पुष्टि की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बीजिंग की इस रणनीति का उद्देश्य बिना औपचारिक घोषणा के सैन्य दबाव बढ़ाना है। इससे क्षेत्र में तनाव और संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।