बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य 
देश/विदेश

बाब अल-मंदेब के पास डूबा मालवाहक जहाज, दो भारतीय बचाये गये

मालवाहक जहाज 'अल-फतह' डूबने के बाद बचाए गए दो भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में भारतीय उच्चायोग मदद कर रहा

Bharat Paswan

जोहानिसबर्ग : बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास मालवाहक जहाज 'अल-फतह' डूबने के बाद बचाए गए दो भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी में भारतीय उच्चायोग मदद कर रहा है। वहीं, चालक दल का एक अन्य भारतीय सदस्य अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। नैरोबी स्थित उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि वह बचाए गए नाविकों की वापसी और लापता सदस्य की तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों, नौवहन एजेंटों और नाविकों के संपर्क में है। उच्चायोग ने कहा कि दोनों नाविकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है। हालांकि, उच्चायोग ने जहाज के डूबने की तारीख, कारण, मालिकाना हक या संभावित हमले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। यह घटना यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच हुई है। इसके बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है।

SCROLL FOR NEXT