यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग 
देश/विदेश

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 की मौत

20 यात्री बचाये गये, बस की एअर-कंडीशनिंग प्रणाली में चिंगारी से लगी आग

Lokendra Bahuguna

नोएडा (उप्र) : दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गयी। जबकि 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जांच से लगता है कि बस की एअर-कंडीशनिंग प्रणाली में चिंगारी या धमाके के कारण आग लगी।

बस की एअर-कंडीशनिंग प्रणाली में चिंगारी या धमाके के कारण आग लगी

ड्राइवर और कंडक्टर हिरासत में लिये गये

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे। बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पंजीकरण संख्या BR32PA8647 वाली बस यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर थाने इलाके के पास पहुंची थी कि उसमें आग लग गयी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिसकर्मी, बचावकर्मी, जेवर टोल प्लाजा पर तैनात एक दमकल गाड़ी और चार अन्य दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझायी।

राष्ट्रपति, PM ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में हुई मौतों को बेहद पीड़ादायक बताया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

SCROLL FOR NEXT