अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन 
देश/विदेश

ब्रॉसनन ने पैटिनसन का बॉन्ड की दुनिया में किया स्वागत

रॉबर्ट पैटिनसन को अगला ‘जेम्स बॉन्ड’ बनने पर बधाई दी

Bharat Paswan

लॉस एंजिलिस : अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने रॉबर्ट पैटिनसन को अगला ‘जेम्स बॉन्ड’ बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि वह इस भूमिका में शानदार नजर आएंगे। ब्रॉसनन ने इंस्टाग्राम पर पैटिनसन की बॉन्ड के रूप में घोषणा के साथ जारी तस्वीर साझा करते हुए उनका स्वागत किया। दोनों ने फिल्म 'रिमेंबर मी' में साथ काम किया था। ब्रॉसनन ने लिखा, ''प्रिय रॉबर्ट, बॉन्ड की दुनिया में आपका स्वागत है। आप इस भूमिका में शानदार नजर आएंगे। फिल्म 'रिमेंबर मी' में साथ काम करने की यादें मेरे लिए खास हैं।'' उन्होंने कहा कि आपको बेहतरीन काम करते और लगातार आगे बढ़ते देखना खुशी की बात रही है। इस सफर का आनंद लीजिए। ब्रॉसनन ने 1995 से 2002 के बीच चार फिल्मों- 'गोल्डनआई', 'टुमॉरो नेवर डाइज', 'द वर्ल्ड इज नॉट इनफ' और 'डाई अनदर डे' में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई थी।

SCROLL FOR NEXT