देश/विदेश

मोबिलिटी से सामाजिक बदलाव, ब्रिजस्टोन इंडिया ने छह विजेताओं को किया सम्मानित

कोलकाता : ब्रिजस्टोन इंडिया ने पुणे में आयोजित समारोह में ‘मोबिलिटी सोशल इम्पैक्ट अवार्ड्स (MSIA) 2026’ के छठे संस्करण के विजेताओं की घोषणा की। सामाजिक बदलाव, समुदायों के सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों और व्यक्ति को सम्मानित किया गया। विजेताओं को कुल 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

तीन श्रेणियों में हुए पुरस्कार

इस वर्ष पुरस्कार ‘कमजोर समुदायों के सशक्तिकरण में मोबिलिटी’, ‘रोड सेफ्टी में एक्सीलेंस एंड इनोवेशन’ और ‘रोड सेफ्टी में चेंजमेकर’ श्रेणियों में दिए गए। विजेताओं को ब्रिजस्टोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजर्षि मोइत्रा, कार्वे इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस के पूर्व डायरेक्टर डॉ. दीपक वालोकर, ऑलस्टेट इंडिया की CSR हेड सीमा सुमन और क्रॉस द हर्डल्स की प्रेसिडेंट आभा खेतरपाल मौर्य ने सम्मानित किया।

अनुभूति चैरिटेबल ट्रस्ट विजेता

कमजोर समुदायों के सशक्तिकरण में मोबिलिटी श्रेणी का पुरस्कार अनुभूति चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला। यह संस्था महाराष्ट्र के खानाबदोश, डी-नोटिफाइड और आदिवासी समुदायों के साथ शिक्षा व नेतृत्व विकास के क्षेत्र में काम करती है और अब तक आठ लाख से अधिक लोगों को प्रभावित कर चुकी है। हैंड इन हैंड इंडिया रनर-अप और MITCON फोरम फॉर सोशल डेवलपमेंट को जूरी कमेंडेशन मिला।

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान

रोड सेफ्टी में एक्सीलेंस एंड इनोवेशन श्रेणी में यूनाइटेड वे ऑफ मुंबई विजेता रहा। इसकी पहल से 2.5 लाख से अधिक युवा जुड़े हैं। फोरम फॉर प्रिवेंशन ऑफ रोड एक्सीडेंट्स (FPRA) रनर-अप रहा, जबकि फोरसाइट सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज एंड डेवलपमेंट को जूरी कमेंडेशन मिला। संस्था ने 1.25 लाख से अधिक ट्रक ड्राइवरों तक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा संबंधी सहायता पहुंचाई है।

वीरमणि सेकर बने रोड सेफ्टी चेंजमेकर

रोड सेफ्टी में चेंजमेकर पुरस्कार पेशेवर माइम कलाकार वीरमणि सेकर को दिया गया। जन्म से सुनने और बोलने में अक्षम वीरमणि ट्रैफिक सिग्नल और सार्वजनिक स्थानों पर माइम के जरिए सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश देते हैं। अब वह अन्य स्वयंसेवकों को भी माइम के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा

ब्रिजस्टोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजर्षि मोइत्रा ने कहा कि समाज की बेहतर गुणवत्ता के साथ सेवा करना कंपनी के उद्देश्य का अहम हिस्सा है। MSIA ऐसे लोगों और संस्थाओं को पहचानता है, जो मोबिलिटी के माध्यम से स्थायी सामाजिक प्रभाव पैदा कर रहे हैं। जूरी में डॉ. दीपक वालोकर, सीमा सुमन, आभा खेतरपाल मौर्य, ज्यो, रत्ना शर्मा और जितेश ढिंगरा सहित ब्रिजस्टोन इंडिया की वरिष्ठ नेतृत्व टीम के सदस्य शामिल रहे। पुरस्कार ब्रिजस्टोन के E8 कमिटमेंट के सशक्तिकरण, सुविधा, भावना और दक्षता जैसे मूल्यों को भी दर्शाते हैं।

SCROLL FOR NEXT