शव बरामद कर ले जाते बचाव कर्मी 
देश/विदेश

नाइजीरिया में लोगों से भरी नाव पलटी, 24 की मौत

लोग नाव से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे

Bharat Paswan

अबुजा (नाइजीरिया) : दक्षिणी नाइजीरिया में एक नाव के पलटने से उसमें सवार कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता मांजो इजेकी ने एक बयान में बताया कि लोग नाव से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी शुक्रवार को देश के दक्षिण-दक्षिण क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में वह डूब गई। उन्होंने कहा कि तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग लापता हैं। पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद ने बताया कि 24 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नाव चालक घटनास्थल से कथित तौर पर फरार हो गया और नाव के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया।

SCROLL FOR NEXT