बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 
देश/विदेश

सिंध के बंटवारे का बिलावल और जरदारी ने जताया विरोध

लंदन में हुई बैठक के दौरान सिंध की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने का समर्थन किया

Bharat Paswan

लंदन : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने सिंध को विभाजित करने की किसी भी कोशिश का विरोध दोहराया है। पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने लंदन में हुई बैठक के दौरान सिंध की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने का समर्थन किया। करीब पांच घंटे चली इस बैठक में पाकिस्तान में नए प्रांतों और प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी चर्चा हुई। बैठक में बिलावल की बहन बख्तावर भुट्टो जरदारी भी शामिल हुईं। PPP नेतृत्व ने सिंध विधानसभा के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें प्रांत की सीमाओं में किसी भी बदलाव का विरोध किया गया है। पार्टी ने कहा कि नए प्रांत बनाने से जुड़ा कोई भी प्रस्ताव राजनीतिक सहमति के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। PPP सिंध के विभाजन से जुड़े उन प्रस्तावों का भी विरोध कर रही है, जिनमें कराची को अलग करने या दक्षिणी सिंध के नाम से नया प्रांत बनाने की मांग शामिल है।

SCROLL FOR NEXT