बैंक के बाहर प्रदर्शन करते लोग 
देश/विदेश

पराग्वे में बैंकिंग संकट, राष्ट्रपति पर महाभियोग की मांग

केंद्रीय बैंक ने पूंजी की भारी कमी पाए जाने के बाद यूएनो बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया

Bharat Paswan

असुनसियोन : दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में डिजिटल बैंक यूएनो बैंक पर केंद्रीय बैंक की कार्रवाई के बाद बड़ा बैंकिंग और राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। तीन नवंबर को पराग्वे के केंद्रीय बैंक ने पूंजी की भारी कमी पाए जाने के बाद यूएनो बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके चलते लाखों ग्राहकों को अस्थायी रूप से अपने खातों से पैसे निकालने और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। बैंक के बाहर ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैंक करीब 30 लाख लोगों को सेवाएं देता है। इसके संस्थापक मिगुएल वाजक्वेज और अध्यक्ष जुआन मैनुअल गुस्ताले समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बैंक से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है। संकट के बीच केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष कार्लोस कार्वालो ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना के अनुरोध पर इस्तीफा दे दिया। पेना के ग्रुपो वाजक्वेज से पुराने कारोबारी संबंध रहे हैं, जो यूएनो बैंक को नियंत्रित करता है। विपक्ष ने राष्ट्रपति पर हितों के टकराव और पेंशन फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। हालांकि, विपक्ष के पास इसे आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं है।

SCROLL FOR NEXT