बांग्लादेश के मंत्री हुमायूं कबीर 
देश/विदेश

भारत के साथ संबंधों को ‘रीसेट’ करना चाहता है बांग्लादेश

विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ नए संबंधों की ओर बढ़ना चाहता है

Bharat Paswan

ढाका : बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने संबंधों को ‘रीसेट’ करना चाहता है और आपसी हितों के आधार पर नए सिरे से द्विपक्षीय संबंध विकसित करना चाहता है। विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने शेख हसीना के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के संबंधों को ‘असहज’ बताया। कबीर ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ नए संबंधों की ओर बढ़ना चाहता है और इसके लिए बहुपक्षीय मंच के बजाय दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को रीसेट करना चाहते हैं।’’ कबीर ने कहा कि बांग्लादेश को भारत को लेकर ‘अत्यधिक आकर्षण’ से बाहर निकलकर संतुलित तरीके से संबंधों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘नाश्ता भारत में, दोपहर का भोजन भारत में और रात का खाना भी भारत में तो फिर अपना खाना कब खाएंगे?’’ कबीर की यह टिप्पणी भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शामिल नहीं होने के दो दिन बाद आई है। बांग्लादेश ने कहा था कि रहमान को सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था और इसके बजाय बिम्सटेक के अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया। भारत ने रहमान को बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

SCROLL FOR NEXT