हमले के बाद रिफाइनरी में लगी आग 
देश/विदेश

संक्षिप्त संघर्षविराम के बाद रूस की तेल रिफाइनरियों पर फिर हमले

यूक्रेन ने मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला किया

Bharat Paswan

कीव : यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। ये हमले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को लेकर हुआ संक्षिप्त संघर्षविराम समाप्त हो गया है। इस बीच, अमेरिका के साथ तनाव भी बढ़ रहा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने बृहस्पतिवार तड़के मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला किया। हवाई रक्षा प्रणालियों ने रिफाइनरी को निशाना बनाकर दागी गई यूक्रेन की चार ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइलों और 69 ड्रोन को मार गिराया। हालांकि, ड्रोन के मलबे से रिफाइनरी में आग लग गई। यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि यूक्रेन ने रात में किए गए हमले के दौरान रियाजान स्थित तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।

SCROLL FOR NEXT