हमले के बाद बिखरा सामान 
देश/विदेश

नाइजर में सैन्य चौकी पर हमला, 13 जवानों की मौत

हथियारबंद हमलावरों ने नेशनल गार्ड की सैन्य चौकी पर हमला किया

Bharat Paswan

नियामी : पश्चिमी नाइजर में हथियारबंद हमलावरों ने नेशनल गार्ड की सैन्य चौकी पर हमला कर 13 जवानों की हत्या कर दी, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने मंत्रालय के अनुसार, हमला तिल्लाबेरी क्षेत्र के सनाम में हुआ। भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने चौकी को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में कई हमलावर मारे गए और उनके उपकरण नष्ट कर दिए गए। सुरक्षा बल उनकी तलाश में अभियान चला रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। नाइजर और पड़ोसी माली तथा बुर्किना फासो लंबे समय से अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठनों के विद्रोह से जूझ रहे हैं। जुलाई 2023 में सैन्य तख्तापलट के बाद नाइजर का सुरक्षा संकट गहरा गया। नए सैन्य शासन ने अमेरिका और फ्रांस से सैन्य सहयोग खत्म कर रूस को सुरक्षा साझेदार बनाया। इसके बावजूद लगातार हमले बढ़े हैं और सैन्य शासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT