अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 
देश/विदेश

ट्रंप की चुनावी रैलियों में ऑपरेशन सिंदूर के साथ नोबेल नहीं मिलने अफसोस

मध्यावधि चुनाव की रैली में यह दावा किया और शांति प्रयासों के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर निराशा जताई

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष उन्होंने भारी आयात शुल्क लगाने की धमकी देकर रुकवाया था। उन्होंने फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनाव की रैली में यह दावा किया और शांति प्रयासों के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर निराशा जताई। भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं और उनके बीच संघर्ष बढ़ रहा था। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों को अमेरिका के साथ व्यापार बंद करने और 250 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों देश नाराज थे, लेकिन उन्होंने गोलीबारी रोक दी और युद्ध समाप्त हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कई युद्ध रुकवाए हैं और इस प्रयास में संयुक्त राष्ट्र की कोई मदद नहीं ली। उन्होंने कहा, “मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला? नहीं।” हालांकि, भारत ने लगातार ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है कि भारत का कहना है कि सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति दोनों देशों के बीच सीधे बनी थी।

SCROLL FOR NEXT