बाढ़ प्रभावित इलाके में ड्रोन का उपयोग करती सेना 
देश/विदेश

नेपाल में बाढ़ : राहत पहुंचाने के लिए सेना कर रही ड्रोन का इस्तेमाल

सेना के पास फिलहाल चार डीजेआई फ्लाईकार्ट 100 ड्रोन हैं

काठमांडू : विनाशकारी बाढ़ में सड़कें और पुल तबाह होने तथा हेलीकॉप्टरों के बचाव एवं तलाशी अभियानों में व्यस्त होने के बाद नेपाल की सेना ने विस्थापित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया है। नेपाल सेना के लिए ड्रोन उड़ाने वाले संतोष बुधाथोकी ने कहा कि अधिकांश हेलीकॉप्टर बचाव अभियानों में व्यस्त हैं। ऐसे में प्रभावित इलाकों तक भोजन, जरूरी सामान, दवाइयां और ईंधन पहुंचाने के लिए ड्रोन सबसे बेहतर विकल्प हैं। ड्रोन तीन से चार किलोमीटर तक की दूरी तय कर एक बार में करीब 60 किलोग्राम तक राहत सामग्री ले जा सकते हैं। सेना के पास फिलहाल चार डीजेआई फ्लाईकार्ट 100 ड्रोन हैं। इनसे रोजाना करीब 10 से 16 राहत खेप प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ड्रोन की मदद से बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों में मृतकों के शव भी स्थानांतरित किए जा रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT