सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजय पुरम -- अंडमान व निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव ने द्वीपों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद स्थिति की समीक्षा और समन्वित नियंत्रण उपायों के निर्देश के लिए राज्य पशु रोग आपात समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नियंत्रण उपायों, निगरानी, अधिकृत कत्ल, सूअर शवों के सुरक्षित निपटान तथा अभी तक अप्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को प्रकोप को आपदा मानने और भारत सरकार द्वारा जारी अफ्रीकी स्वाइन फ्लू नियंत्रण, रोकथाम व उन्मूलन की राष्ट्रीय कार्य योजना का कड़ा पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं को लागू करने और जिला प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया। रिपोर्टेड संक्रमण केंद्रों में कार निकोबार का अरोंग तथा नगर क्षेत्र के प्रेम नगर और ब्रुक्सबाद शामिल हैं।
इस बीच भारत सरकार द्वारा गठित पशु पालन आयुक्त की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय तकनीकी टीम कल द्वीपों पहुंची। आगमन के बाद आयुक्त और अधिकारियों ने प्रकोप से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।