सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजय पुरम – उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने आज लोक निवास में उद्योग विभाग और शहरी विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों के संबंध में जल्द से जल्द विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने द्वीपसमूह में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने तथा शहरी बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
बैठक में मुख्य सचिव, आयुक्त-सह-सचिव लोक निर्माण विभाग, आयुक्त-सह-सचिव शहरी विकास, सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव उद्योग विभाग उपस्थित रहे।