फोटो में लोक निवास, श्री विजय पुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा को मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था, स्वाइन फ्लू की रोकथाम और तटीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करते हुए दिखाया गया है। 
देश/विदेश

उपराज्यपाल ने कानून-व्यवस्था और स्वाइन फ्लू की रोकथाम की समीक्षा की

कानून-व्यवस्था, स्वाइन फ्लू और तटीय सुरक्षा पर दिए निर्देश

SANJIB KUMAR ROY

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम।

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने दिल्ली दौरे से पहले आज लोक निवास, श्री विजय पुरम में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, भारत सरकार की स्वीकृति से अग्निवीरों की नियुक्ति, राधानगर तट पर एम्बुलेंस वैन की उपलब्धता तथा एलीफेंटा तट पर बचाव नौका तैनात करने के निर्देश भी दिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों और पर्यटकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

SCROLL FOR NEXT