हट बे जेट्टी पर यात्री के सामान से संदिग्ध जंगली सूअर का मांस बरामद होने के मामले से संबंधित तस्वीर। 
देश/विदेश

हट बे जेट्टी पर यात्री के सामान से दो किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद

जांच के बाद वन विभाग को सौंपा गया मामला

SANJIB KUMAR ROY

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम -- हट बे थाना पुलिस ने शनिवार को हट बे जेट्टी पर नियमित जांच के दौरान एक यात्री के सामान से लगभग 2 किलोग्राम संदिग्ध जंगली सूअर का मांस बरामद किया। यह कार्रवाई एमवी कैंपबेल बे के प्रस्थान के दौरान की गई। बरामद मांस को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति सहित जब्त मांस को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

दक्षिण अंडमान जिला पुलिस ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा तथा लागू कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच वन विभाग द्वारा की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT