एआई (प्रतिकात्मक चित्र)  
देश/विदेश

ऑस्ट्रेलिया में बनेगा एआई सुरक्षा नियामक

ये मानक उन सभी अत्याधुनिक एआई कंपनियों पर लागू होंगे जो ऑस्ट्रेलिया में काम करना चाहती हैं।

Bharat Paswan

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मंगलवार को कहा कि उनका देश जून में ओपनएआई के एक अनियंत्रित एआई एजेंट द्वारा स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में सेंध लगाए जाने के बाद एआई के लिए एक सुरक्षा नियामक बनाने की योजना बना रहा है। अल्बनीज ने कहा कि प्रस्तावित नियामक एआई के लिए दुनिया के अग्रणी कानूनी मानकों को लागू करेगा। ये मानक उन सभी अत्याधुनिक एआई कंपनियों पर लागू होंगे जो ऑस्ट्रेलिया में काम करना चाहती हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर वित्तीय जुर्माना भी लगाया जाएगा, हालांकि सरकार ने अभी तक जुर्माने का ब्योरा नहीं दिया है। अल्बनीज ने पत्रकारों से कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस क्षेत्र में पहल करने वाला पहला देश है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एआई की संभावित क्षमताओं का लाभ उठा सकें। एआई सुरक्षा मानकों के तहत घटनाओं की तत्काल जानकारी देना अनिवार्य होगा। प्रस्तावित मानकों के तहत कंपनियों को एआई मॉडल के विकास और इस्तेमाल के सभी चरणों में सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखने होंगे।

SCROLL FOR NEXT