पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल 
देश/विदेश

अमित शाह ने 'पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन किया

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम करेगा

हरिद्वार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में 'पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन किया। यह अस्पताल योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम करेगा। उद्घाटन समारोह में योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

पहल की खूब सराहना की : इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल की खूब सराहना की। पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में हार्ट, ब्रेन, स्पाइन आदि की सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह नागरिकों को आपातकालीन और गंभीर बीमारियों में उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ परिसर में ही रात्रि विश्राम किया। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, सनातन जीवन पद्धति और ऋषियों की ज्ञान विरासत को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने के विषय पर योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण महाराज से विस्तार से विमर्श किया।

SCROLL FOR NEXT