अमीश शाह 
देश/विदेश

अमेरिकी संसद में पहुंचे छठे भारतवंशी अमीश शाह

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव में जीत दर्ज इतिहास रचा

Bharat Paswan

वाशिंगटन : भारतीय मूल के चिकित्सक अमीश शाह ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वह एरिजोना से अमेरिकी संसद पहुंचने वाले पहले भारतवंशी बन गए हैं। 48 वर्षीय शाह ने एरिजोना के प्रथम कांग्रेसनल जिले से रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व एनएफएल खिलाड़ी जे फीली को हराया। फीली को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त था। डेमोक्रेटिक पार्टी के शाह को 52.49 प्रतिशत, जबकि फीली को 45.45 प्रतिशत वोट मिले। इस जीत के साथ शाह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पहुंचने वाले छठे भारतवंशी बन गए हैं। इससे पहले वह 2018, 2020 और 2022 में लगातार तीन बार एरिजोना राज्य विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। शाह ने जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी लोगों के प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, महंगाई पर नियंत्रण, जल संकट का समाधान और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

SCROLL FOR NEXT