आरोपी सह पायलट हम्माम अल-हम्मामी (फाइल फोटो) 
देश/विदेश

अलकायदा ने की फ्लाईदुबई के हमलावर सह- पायलट की तारीफ

अमेरिका और इजराइल के विमानों पर ऐसे ही हमलों का आह्वान

Bharat Paswan

न्यूयॉर्क : आतंकी संगठन अलकायदा ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हमामी की तारीफ की। साथ ही अमेरिका व इजराइल के विमानों पर इसी तरह के हमलों का आह्वान किया है। संगठन ने अपने हालिया प्रचार प्रकाशन में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों का भी संदर्भ दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपील अलकायदा समर्थकों की ओर से जुलाई में शुरू किए गए ‘अल-बयान’ के नवीनतम अंक में की गई। इसमें 9/11 हमलों और हाल में दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 को कथित तौर पर कब्जे में लेने की कोशिश का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, लेख में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारतों से टकराते विमान की तस्वीर के साथ फ्लाईदुबई घटना से जुड़ी तस्वीर भी प्रकाशित की गई। इसमें अमेरिका और इजराइल के नागरिकों को ले जाने वाले विमानों को निशाना बनाने का आह्वान किया गया।

कई देश सह-पायलट की पृष्ठभूमि की कर रहे जांच

ऑस्ट्रेलिया और इजराइल के अधिकारी ओमान के सह-पायलट के ऑस्ट्रेलिया से संबंधों और इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान के चालक दल का हिस्सा कैसे बना। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेतृत्व में जारी जांच में उसके इरादों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने कहा है कि आतंकवाद रोधी टीम इस व्यक्ति के ऑस्ट्रेलिया से संबंधों की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि सह-पायलट को 2014 में छात्र वीजा जारी किया गया था और उसने 2015 से 2017 के बीच ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी। इसके बाद वह देश छोड़कर चला गया। उसका वीजा 2019 में रद्द कर दिया गया था।

SCROLL FOR NEXT