प्रतीकात्मक तस्वीर। 
देश/विदेश

एम्स के प्रशिक्षु डॉक्टर ने की खुदकुशी

राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत 25 वर्षीय प्रशिक्षु चिकित्सक ने शनिवार को आत्महत्या कर ली।

राजकोटः राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत 25 वर्षीय प्रशिक्षु चिकित्सक ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। मौके से मिले एक सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि सहपाठियों ने उस पर हमला किया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन 2) राकेश देसाई ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर निवासी रतनकुमार मेघवाल का शव शहर के पास घंटेस्वर और पारा पिपलिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला।

अधिकारी ने बताया कि गांधीग्राम पुलिस को सुबह करीब 5:30 बजे घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मेघवाल का शव बरामद किया। देसाई ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास से मेघवाल का लैपटॉप, मोबाइल फोन, मेडिकल फाइलें और पहचान पत्र बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रशिक्षु चिकित्सक के पास से एक नोट मिला है जिसमें मेघवाल ने अपने सहपाठियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि मेघवाल ने 27 जनवरी को भी उसी स्थान पर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन तब पुलिस मौके पर पहुंची थी और उसे राजस्थान स्थित उसके घर भेज दिया था।

SCROLL FOR NEXT