देश/विदेश

अंडमान प्रशासन और जल शक्ति मंत्रालय के बीच हुआ समझौता

सन्मार्ग संवाददाता

 श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार प्रशासन और भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के बीच जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल तथा द्वीप विकास एजेंसी के उपाध्यक्ष एडमिरल डी.के. जोशी, (सेवानिवृत्त) वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। यह पहल सुरक्षित एवं सतत ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने, जल स्रोतों की स्थिरता सुनिश्चित करने, जल गुणवत्ता की निगरानी, डिजिटल प्रशासन तथा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की प्रत्येक ग्राम पंचायत को “हर घर जल” प्रमाणन दिलाना है।

SCROLL FOR NEXT