बैठक में उपस्थित देशों के प्रतिनिधि चर्चा करते 
देश/विदेश

जर्मनी-दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति

दोनों देशों का मानना है कि यूरोप और एशिया की सुरक्षा चुनौतियां अब एक-दूसरे से जुड़ गई हैं।

Bharat Paswan

सियोल : रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग के मद्देनजर जर्मनी और दक्षिण कोरिया ने रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों का मानना है कि यूरोप और एशिया की सुरक्षा चुनौतियां अब एक-दूसरे से जुड़ गई हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने गुरुवार को सियोल में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ शिखर वार्ता के बाद कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे। साथ ही, गोपनीय सैन्य सूचनाओं की सुरक्षा के लिए समझौता करने की योजना है। ली ने कहा कि दक्षिण कोरियाई रक्षा कंपनियां जर्मनी के साथ संयुक्त उद्यम और रक्षा तकनीक के विकास में दीर्घकालिक साझेदारी चाहती हैं। मर्ज ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का उल्लेख करते हुए कहा कि अब संघर्ष किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गए हैं। पश्चिमी देश आशंका जता रहे हैं कि रूस के साथ सैन्य सहयोग के बदले उत्तर कोरिया को उन्नत सैन्य तकनीक मिल सकती है।

SCROLL FOR NEXT