चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन 
देश/विदेश

चीन-स्विट्जरलैंड के बीच उन्नत व्यापार समझौते पर सहमति

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन ने उन्नत व्यापार समझौते का स्वागत किया

Bharat Paswan

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच उन्नत व्यापार समझौते का स्वागत किया। यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब दुनिया के कई देश संरक्षणवादी व्यापार नीतियां अपना रहे हैं। हस्ताक्षरित होने वाले इस समझौते से स्विट्जरलैंड को चीन के बाजारों में अपेक्षाकृत आसान पहुंच मिलेगी। यह अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से लगाए जा रहे व्यापारिक प्रतिबंधों के विपरीत है। पार्मेलिन ने कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों में एक नया कदम है और बातचीत के नतीजों पर गर्व किया जा सकता है। समझौते में कंपनियों और अन्य संबंधित पक्षों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने इस साल के अंत में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच अगली रणनीतिक वार्ता होने की उम्मीद भी जताई। शी चिनफिंग ने कहा कि यह समझौता खुला सहयोग बनाए रखने के लिए राजनीतिक साहस और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। इससे चीन-यूरोप व्यापार और वैश्विक आर्थिक विकास को स्थिरता मिलेगी। दोनों देशों ने अगस्त में इस समझौते की घोषणा की थी।

SCROLL FOR NEXT