देश/विदेश

सूर्य की तरफ आदित्य-L1 ने बढ़ाया कदम, ISRO ने दिया ये अपडेट

बेंगलुरु: देश का पहला सोलर मिशन आदित्य L1 ने सूरज की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। आदित्य-एल1 ने दूसरा ऑर्बिट एडजस्टमेंट पूरा कर लिया है। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य L1 ने पृथ्वी के चारों ओर पहला चक्कर लगाकर सूरज की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया था। उस समय मिशन ने 245 किमी x 22,459 किमी का ऑर्बिट हासिल किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसरो ने इसकी जानकारी दी है।

ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि 5 सितंबर यानी मंगलवार तड़के 2.45 बजे पृथ्वी के नए ऑर्बिट में आदित्य L1 प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ इस मिशन ने दूसरा अर्थ बाउंड मैन्यूवर भी पूरा कर लिया है। नया ऑर्बिट 282 किमी X 40,225 किमी का है। अगला मैन्‍युवर 10 सितंबर को दोपहर 02:30 बजे के लिए शेड्यूल्‍ड है यानी इस स्‍पेसशिप की अगली कक्षा 10 सितंबर को सुबह 2.30 बजे बदली जाएगी। जानकारी के मुताबिक सूर्ययान आदित्य-L1 को 16 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करनी है। इसके बाद वह सूर्य की ओर बढ़ जाएगा।

L1 प्वाइंट पर स्थापित होगा सूर्ययान

2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल1 ने उड़ान भरी थी। इसे पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर L1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाएगा। लॉन्चिंग के लिए इसरो ने PSLV-सी57 रॉकेट की मदद ली। आदित्य एल1 को लैग्रेंजियन प्वाइंट-1 तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। इसके बाद वह सूर्य की किरणों से संबंधित जानकारी भेज पाएगा।

SCROLL FOR NEXT