देश/विदेश

'केजरीवाल' ने यमुना में लगाई डुबकी

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल से लगवाई डुबकी

Rohit Singh

नई दिल्ली - दिल्ली चुनाव को लेकर प्रचार जोर शोर पर है। तीनों प्रमुख दल आप, बीजेपी और कांग्रेस रोज किसी ने किसी तरह से वोटरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस लगातार केजरीवाल पर वार किये जा रहे हैं। चाहे मामला झुग्गी वालों का हो या यमुना सफाई का केजरीवाल को हर तरफ से घेरा जा रहा है। यमुना मुद्दे पर भाजपा के तमाम नेता केजरीवाल को उनका पांच साल पुराना यमुना में डुबकी लगाने का वादा याद दिला रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक सभी लगातार केजरीवाल को डुबकी चैलेंज दे रहे हैं।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट से लगवाई डुबकी

इन सब के बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल से आज यमुना में डुबकी लगवा भी दी। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के एक कटआउट को आज यमुना नदी में डुबकी लगवाई। इस कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े देखे जा सकते हैं। इस कटआउट में लिखा था ' मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना........2025 तक यमुना साफ नहीं कर पाया'।

फार्म भरवाकर कबाड़ी को बेच दिए: सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर हमला करते हुआ कहा कि पार्टी ने महिलाओं को धोखा दिया है। सचदेवा ने कहा कि AAP ने महिलाओं को पैसे देने के लिए फॉर्म भरवाकर उन्हें कबाड़ी को बेच दिया है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को लाइन लगवा कर 2100-2100 देने के नाम पर फॉर्म भरवाए गए थे। कहा गया था कि इसी आधार पर उन्हें प्रति माह पैसे मिलेंगे। लेकिन फॉर्म कबाड़ी को बेच दिए गए। कबाड़ी के पास से भाजपा नेताओं ने इसे बरामद किया है।

SCROLL FOR NEXT