स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा 
देश/विदेश

अमेरिका के नॉर्थ डकोटा राज्य में पहली बार स्थापित हुई महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा

राजधानी बिस्मार्क के डाउनटाउन स्थित पीस पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया

Bharat Paswan

न्यूयॉर्क/सिएटल : अमेरिका के नॉर्थ डकोटा राज्य में पहली बार महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है, जो भारतीय-अमेरिकी समुदाय की ओर से शांति और अहिंसा के उनके संदेश को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नॉर्थ डकोटा की राजधानी बिस्मार्क के डाउनटाउन स्थित पीस पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस प्रतिमा को स्थापित करने में सिएटल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सहायता की, जबकि नॉर्थ डकोटा के भारतीय-अमेरिकी समुदाय और नॉर्थ डकोटा व्यापार कार्यालय ने तकनीकी सहयोग दिया। सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आज जब दुनिया बहुत बंटी हुई है और दुनियाभर में संघर्ष जारी हैं, ऐसे समय में नॉर्थ डकोटा से गांधीजी के अहिंसा के संदेश का प्रसार होना बेहद महत्वपूर्ण है। यह संदेश न केवल अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहिए।  

SCROLL FOR NEXT