स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज 
देश/विदेश

80 देशों ने होर्मुज खोलने की मांग की

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल-जायानी ने बयान दिया

Bharat Paswan

संयुक्त राष्ट्र : करीब 80 देशों ने गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल खोलने की मांग करते हुए क्षेत्र में ईरान और उसके सहयोगी हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की। देशों ने कहा कि इन कार्रवाइयों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो रही है। बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल-जायानी ने संयुक्त राष्ट्र में बयान पढ़ते हुए कहा कि होर्मुज में ईरान की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा बनी हुई है। बयान में हूतियों के यमन में फिर संघर्ष शुरू करने, सऊदी अरब पर लगातार हमलों और लाल सागर में हमलों की भी कड़ी निंदा की गई। बयान का समर्थन करने वालों में खाड़ी के अरब देश और प्रमुख पश्चिमी शक्तियां शामिल हैं। बयान में कहा गया कि बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य की ओर हूतियों की बढ़त से अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के लिए जोखिम बढ़ेगा। हालांकि, ईरान और हूती अपने कदमों को रक्षात्मक कार्रवाई बताते हैं।

SCROLL FOR NEXT