जापान के क्यूशू के कुमामोटो प्रांत का दृश्य 
देश/विदेश

जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

प्रशासन ने समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील

Bharat Paswan

टोक्यो: जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। Japan Meteorological Agency (जेएमए) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। अनुमान है कि तटीय क्षेत्रों में एक मीटर (करीब 3.28 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। प्रशासन ने समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी निकासी संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जापान के सार्वजनिक प्रसारक NHK ने बताया कि कुछ तटीय इलाकों में लगभग एक मीटर ऊंची लहरें दर्ज की जा चुकी हैं।

वहीं, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को भूकंप से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन करने का निर्देश दिया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपदा राहत एवं बचाव अभियान में मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न छोड़ी जाए।

SCROLL FOR NEXT