भूकंप के बाद सड़क पर आई दरार 
देश/विदेश

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 30 लोग घायल

भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं

तोक्यो : जापान के तोक्यो समेत पूर्वी क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 30 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबारकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई में था। जापान का यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है और यहां अक्सर भूकंप आते हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की। प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र के चार प्रांतों में कुल 30 लोग घायल हुए। इनमें साइतामा में नौ, कानागावा में नौ, चिबा में चार और इबारकी में एक व्यक्ति शामिल है। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया है।

SCROLL FOR NEXT