हमले के बाद क्षतिग्रस्त मकान का मलबा 
देश/विदेश

सूडान में ड्रोन हमले में 40 की मौत

हमले के लिए अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया गया

Bharat Paswan

दुबई : सूडान में युद्ध पर नजर रखने वाले संगठन इमरजेंसी लॉयर्स के अनुसार, ब्लू नाइल प्रांत के अबू शांदी इलाके में हुए ड्रोन हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। संगठन ने इस हमले के लिए अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया है। यह बल 2023 से सूडानी सेना के साथ संघर्ष कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने हमले पर गहरी नाराजगी जताई है। संघर्ष पर नजर रखने वाले संगठन एसीएलईडी के अनुसार, सूडान में जारी युद्ध में अब तक कम से कम 1.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत संगठनों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

SCROLL FOR NEXT