तेल उत्पादक रिवर्स 
देश/विदेश

नाइजीरिया में जहरीली गैस के संपर्क में आने से 37 लोगों की मौत

पोत से तेल चोरी करने की कोशिश के दौरान हुई घटना

Bharat Paswan

अबुजा (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के तेल उत्पादक रिवर्स राज्य में एक पोत से तेल चोरी करने की कोशिश के दौरान 37 लोगों की मौत हो गई। ‘यूथ एंड एनवायरनमेंटल एडवोकेसी सेंटर’ ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग अवैध तरीके से अपने-अपने नावों में कच्चे तेल के उत्पाद भर रहे थे। इसी दौरान तेज दबाव के साथ जहरीली गैसों के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता हैं। नाइजीरिया पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या नहीं बताई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। रिवर्स राज्य पुलिस की प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने कहा कि रिवर्स राज्य पुलिस कमान मौतों की पुष्टि कर सकती है। घटना में शामिल लोग कच्चा तेल चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

SCROLL FOR NEXT