Home slider

हावड़ा-बर्दवान और हावड़ा-बंडेल रूट की कई लोकल ट्रेनें रद्द, 75 मिनट का पावर ब्लॉक

Megha

कोलकाता: रविवार को बंडेल स्टेशन पर विकास एवं रखरखाव कार्य के चलते रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा। पूर्व रेलवे की ओर से बंडेल स्टेशन क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक 75 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण हावड़ा-बर्दवान, हावड़ा-बंडेल और अन्य शाखाओं पर कई EMU लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

हावड़ा-बर्दवान की ये ट्रेनें रद्द

37827 और 37829 — हावड़ा-बर्दवान लोकल

37832 और 37834 — बर्दवान-हावड़ा लोकल

हावड़ा-बंडेल रूट पर भी असर

37235, 37237 और 37239 — हावड़ा-बंडेल लोकल

37242, 37244 और 37246 — बंडेल-हावड़ा लोकल

इसके अलावा 37651 हावड़ा-मेमारी और 37652 मेमारी-हावड़ा लोकल भी रद्द रहेंगी। इस तरह कुल 12 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रेलवे के मुताबिक, ब्लॉक के दौरान बंडेल स्टेशन क्षेत्र में विकासात्मक और रखरखाव संबंधी कार्य किए जाएंगे। दोपहर के समय ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी और स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।


SCROLL FOR NEXT