कोलकाता: पूर्व रेलवे ने सिग्नलिंग कार्य के चलते 15 और 16 सितंबर को कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया है। यह बदलाव आसनसोल डिवीजन के मुगमा और कालूबथान स्टेशनों के बीच करीब सात घंटे तक चलने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण किया गया है।
रेलवे के अनुसार, इस कार्य के चलते आसनसोल–गया–आसनसोल एक्सप्रेस और आसनसोल–बरकाकाना–आसनसोल MEMU 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेंगी।
इसके अलावा बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान एक्सप्रेस का मार्ग भी आंशिक रूप से बदला गया है। 15 और 16 सितंबर को यह ट्रेन केवल आसनसोल तक जाएगी और वहीं से अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी। ऐसे में निर्धारित मार्ग के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
15 सितंबर को देरी से चलने वाली ट्रेनें
कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस — 60 मिनट देरी से रवाना होगी।
कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस — 50 मिनट देरी से रवाना होगी।
दरभंगा–चार्लापल्ली एक्सप्रेस — 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस — 75 मिनट देरी से रवाना होगी।
16 सितंबर को देरी से चलने वाली ट्रेन
कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस — 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
पूर्व रेलवे के मुताबिक, यात्री सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और रखरखाव कार्य पूरा करने के लिए यह परिचालन नियंत्रण किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।