Home slider

विश्वनाथ सेवा समिति ट्रस्ट का श्रावणी मेला सेवा शिविर

हुगली : विश्वनाथ सेवा समिति ट्रस्ट के श्रावणी मेला सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल (चाँद बाबू)), प्रमुख अतिथि विधायक मधुमिता घोष, विशिष्ट अतिथि श्याम सुन्दर अग्रवाल, उमाशंकर क्याल, के डी अग्रवाल, शंकरलाल कारीवाल, प्रदीप सराफ, अजय पोद्दार, बालकिशन क्याल एवं अतिथियों ने मन्दिर में पूजा - अर्चना कर कांवड़िया बंधुओं की सुविधा के लिये सेवाकार्य की सराहना की। अजय निगानिया ने बताया कांवड़िया बंधुओं, श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिये कच्ची रसोई, चाय - शिकंजी, भोजन, विश्राम की व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। संस्था के चेयरमैन गोरधन निगानियाँ ने भावी योजनाओं, गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष बाबूलाल धनानिया ने कहा कि समिति भवन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 4 तक की शिक्षा बच्चों को दी जा रही है। संयोजक द्वारिका प्रसाद अग्रवाला, मोहन गोयल, सुमित निगानिया, मुकेश निगानिया, पवन गुप्ता एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

SCROLL FOR NEXT