सांकेतिक फोटो  
Home slider

माझेरहाट स्टेशन पर फर्जी टिकट परीक्षक पकड़ा गया, यात्री की सतर्कता से खुला मामला

कोलकाता : एक सतर्क यात्री और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से माझेरहाट रेलवे स्टेशन पर फर्जी टिकट परीक्षक बनकर यात्रियों से अवैध वसूली करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। एक व्यक्ति ने खुद को रेलवे का टिकट परीक्षक बताते हुए एक यात्री को रोका और उससे जुर्माने की मांग की। यात्री को संदेह हुआ और उसने जुर्माने की वैधता पर सवाल उठाया। विवाद बढ़ने पर स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी वैध रेलवे पहचान-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट, बालीगंज को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार बालीगंज GRPS ने शुभजीत बनर्जी (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सियालदह मंडल के डीआरएम राजीव सक्सेना ने यात्री और कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना की।

SCROLL FOR NEXT