Home slider

फाल्गुनी बारस पर श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में शीश के आगे झुके लाखाधिक शीश

भक्तों में दिखी सवा लाख मैसुर पाक का महाभोग पाने की ललक

हावड़ा : पूर्वी भारत में श्याम भक्तों के लिए खाटूधाम के रूप में पूजित श्री श्याम मदिर घुसुड़ीधाम में इस बार फाल्गुन शुक्ल द्वादशी को सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली बारस धोक का कार्यक्रम एकादशी की मध्य रात्रि के बाद से ही शुरू हो गया । इस बार जो सबसे बड़ा आश्चर्य देखने को मिला वह यह था कि कोलकाता-हावड़ा के विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर सैकड़ों भक्तों के कई समूह निशान हाथों में लिये ‘श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे द्वार आये हैं’ गाते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचे और बाबा को निशान अर्पित किये । इसके बाद तो मानो शीश के दानी को शीश नवाने श्रद्धालुओं का सैलाब ही उमड़ पड़ा । हाथों में फूल माला, प्रसाद, इत्र, भेंट लिये लम्बे इंतजार के बावजूद भी भक्तों के माथों पर जरा सी भी सिकन नहीं थी और कतार में खड़े भक्त श्याम प्रभु के जयघोष से मंदिर को गूंजा रहे थे । सबकी जूबां पर सिर्फ एक ही नाम था जय श्री श्याम जय घुसुड़ीधाम । इस बार मेला का मुख्य आकर्षण पहली बार बाबा श्याम को समर्पित मैसुर पाक का महाभोग पाने के लिये भी भक्तों में होड़ मची रही । काफी भक्तों ने बाबा को बुंदिया व चूरमा की सवामणी और छप्पन भोग का भी प्रसाद लगाया । देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही । मंदिर के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल के मुताबिक इस पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में लाखाधिक भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी । इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश बजाज, समाजसेवी गोविंद राम ढाणेवाल, दयानंद रावलवासिया, राजकुमार शर्मा व महेन्द्र अग्रवाल, हरि सोनी, गणेश जोशी आदि अनेक गणमान्य लोगों ने भी हाजरी लगाई। न्यू ऑयरन मार्केट एसोसियेशन (122), मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, हावड़ा वेलफेयर ट्रस्ट, हरियाणा जागृति संघ (कोलकाता), पवन गर्ग, मानव सेवा समिति (हावड़ा), बम बासुकी ग्रुप (सलकिया), श्री श्री बाबा तारकनाथ सेवा समिति, महेश्वरी फटाफट मेडिकल सेवा, श्याम सेवादार समिति आदि अनेक सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी महती सेवा प्रदान की । पूरे मेला में सूरक्षा व्यवस्था के लिए हावड़ा सिटी पुलिस के विशेष सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की गई । आगामी 4 मार्च को इस वर्ष भी मदिर में वृंदावन की तर्ज पर होली का आयोजन होगा ।

---0---

--

SCROLL FOR NEXT