Home slider

बालेश्वर स्टेशन का पुनर्विकास प्रगति पर, जनभागीदारी से तैयार हो रहा डिजाइन

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

नई दिल्ली/कोलकाता : संसद के हालिया सत्र में बंगाल में अमृत भारत स्टेशन योजना और अन्य रेल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लिए रेलवे बजट आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। रेल मंत्री ने सांसद से अनुरोध किया कि वे राज्य की मुख्यमंत्री से इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह करें, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। वहीं, भाजपा सांसद प्रताप सारंगी (बालासोर, ओडिशा) ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालेश्वर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी पूछा कि उनके संसदीय क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत और किन-किन स्टेशनों को शामिल किया गया है। इस पर रेल मंत्री ने बताया कि बालेश्वर स्टेशन का विकास परामर्शात्मक डिजाइन प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय सांसद के सुझावों और आम जनता की भागीदारी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।


SCROLL FOR NEXT