Home slider

बाली हॉल्ट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ऊंचा करने का काम पूरा

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सियालदह डिवीजन ने बाली हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए स्टेशन पर कई यात्री सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के कोच के बीच ऊंचाई के अंतर के कारण विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और महिला यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी होती थी। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई मानक के अनुरूप किए जाने से अब यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से ट्रेन में चढ़ने-उतरने में मदद मिलेगी।

प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के साथ 2 मीटर चौड़ा विस्तार किया गया है। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 3 मीटर चौड़े हिस्से को ऊंचा किया गया है, जिससे यात्रियों की आवाजाही और पहुंच बेहतर होगी।

स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत टाइल्स और कोटा स्टोन लगाने का काम भी जारी है। यात्रियों के लिए पानी का बूथ उपलब्ध कराया गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शौचालय परिसर बनाया गया है।

SCROLL FOR NEXT