Home slider

पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का हुआ स्वागत

लगभग 15 लाख तीर्थयात्री पहुंचे तारकेश्वर धाम

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : तारकेश्वर- वैद्यवाटी मार्ग में पवित्र सावन माह शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कांवड़ियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा की गई। रात होते ही भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गये। एसपी डॉ कुंवर भूषण सिंह और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाला। बंगला सावन के पहले सोमवार पर करीब 15 लाख श्रद्धालु तारक धाम पहुंचे। कांवड़ यात्रियों के बोल बम , हर हर महादेव की गूंज से यह मार्ग गुलजार है। सरकारी सेवा शिविर के अलावा श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति के दिनेश कुमार बिहानी, गोविंद रांधड़, मानव सेवा ट्रस्ट के सज्जन सराफ, बिमल केडिया ने कांवड़ियों को सेवा प्रदान की।माहेश्वरी सेवा सदन में चित्रकूट धाम से रामकुंडल शुक्ल महाराज, शोभा सादानी, पूर्णिमा कोठारी,अरुण कुमार सोनी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे और तीर्थयात्रियों की सेवा की। वैद्यवाटी घाटों से तारकेश्वर मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसपी ने बताया कि प्रत्येक ड्रॉप गेट के पास एडिशनल और डीएसपी रैंक के अधिकारयों को तैनात किया जाता है। तारकेश्वर में एसपी खुद मौजूद होकर पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि सोमवार को भोले भक्तों की संख्या करीब 15 लाख तक पहुंचने की संभावना है। इस बार अधिकतम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। चन्दनगर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार यादव गंगा घाटों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही गश्त लगाते दिखे।


SCROLL FOR NEXT