Home slider

नए घर में ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाकर फिर वायरल हुईं रानू मंडल

चमचमाता कमरा, नया बिस्तर और टीवी ने खींचा लोगों का ध्यान कभी स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

कोलकाता : रानू मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कभी रेलवे स्टेशन पर बैठकर गाना गाने वाली रानू मंडल रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। लता मंगेशकर का गीत गाते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें मुंबई में गाने का मौका मिला था। संगीतकार हिमेश रेशमिया की फिल्म में भी उन्होंने गाना गाया। हालांकि, इसके बाद उनकी लोकप्रियता धीरे-धीरे कम होती गई और उन्हें वापस अपने पुराने घर लौटना पड़ा।

अब सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नाइटी पहने और बिखरे बालों में नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार लोगों का ध्यान रानू से ज्यादा उनके कमरे ने खींचा है। वीडियो में एक साफ-सुथरा और नया रंग किया हुआ कमरा दिखाई दे रहा है। कमरे में नया बिस्तर, टेबल पर टीवी और दीवारों पर रानू मंडल की कई तस्वीरें लगी हुई हैं।

‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाकर बटोरी सुर्खियां

वीडियो में रानू मंडल अपने पुराने अंदाज में ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स को आकर्षित कर रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, यह कमरा रानू मंडल का नया ठिकाना है और इसे लोगों की आर्थिक मदद से तैयार किया गया है। हालांकि, यह नया घर है या उनके पुराने घर को ही नए सिरे से सजाया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

वायरल होने के बाद फिर लौटी थीं सुर्खियों में

लता मंगेशकर के गीत गाकर रानू मंडल को अचानक देशभर में पहचान मिली थी। उनकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि कई कंटेंट क्रिएटर भी उनके साथ वीडियो बनाने के लिए पहुंचने लगे थे। हालांकि, समय बीतने के साथ लोगों का ध्यान उनसे हट गया और रानू आर्थिक तंगी से जूझने लगीं।

अब नए घर के वीडियो ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। वीडियो देखकर कई लोग उनके जीवन में आए इस बदलाव को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT